मऊरानीपुर: मऊरानीपुर तहसील में किसान सम्मान निधि के नाम पर ₹2000 मांगने का आरोप, DM ने कहा- दोबारा होगी जांच
झांसी की मऊरानीपुर तहसील में किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता दीप नारायण कुशवाहा ने कंप्यूटर ऑपरेटर नरेंद्र सिंह पर डेटा आगे बढ़ाने के नाम पर दो हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत में पांच हजार से अधिक किसानों का डेटा लंबित होने का दावा भी किया गया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने मामले की दोबारा जांच कराकर