हसनपुर: हसनपुर पुलिस ने चेक बाउंस व मारपीट के मामलों में फरार चल रहे 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार
रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे हसनपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि चेक बाउंस व मारपीट जैसी धारा में फरार चल रहे पांच वारंटी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। इसमें वारंटी सहुद, बाबूराम, कामेश, मोहम्मद नईम, नेमचंद है, जिसके बाद इन सभी का संबंधित धरा में चलन कर दिया है।