पटना ग्रामीण: शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी पर सिलबट्टे से किया हमला, इलाज के दौरान मौत
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद को लेकर घटना की सूचना शास्त्री नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि पति ने अपनी पत्नी पर सिलबट्टे से हमला कर दिया है। घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह 11:34 पर मामले की जानकारी SDPO 2 सचिवालय साकेत कुमार ने दी है।