फतुहा: नदी थाना पुलिस ने पक्की दरगाह में एक दुकान पर छापा मारकर 107 ग्राम गांजा और 4 ग्राम अफीम बरामद किया
Fatwah, Patna | Feb 14, 2026 नदी थाना पुलिस ने पक्की दरगाह स्थित एक गुमटिनुमा दुकान में छापेमारी कर 107 ग्राम गांजा व 4 ग्राम अफीम बरामद किया है। पुलिस ने दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया है। दुकानदार रुस्तमपुर का रहने वाला छोटू कुमार है। आरोपी अपने गुमटीनुमा दुकान से गांजा व अफीम बेचने का काम कर रहा था।नदी थानाध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।