फतुहा: सम्मसपुर सहनी घाट के शिवालय में मां पार्वती की प्रतिमा स्थापना के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई
Fatwah, Patna | Feb 14, 2026 सम्मसपुर सहनी गंगा घाट स्थित शिव मंदिर में मां पार्वती की प्रतिमा की स्थापना को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई है। सैकड़ो महिला श्रद्धालु ने जल पात्र में गंगाजल भरकर पूरे मोहल्ले का भ्रमण किया है। उसके बाद विधि विधान के साथ मंदिर परिसर में कलश स्थापना की गई है। आयोजन सीताराम साहनी ने बताया कि कल शिव पार्वती विवाह का आयोजन के उपरांत भंडारा किया जाना है।