फतुहा: 16 जनवरी को पालने से गायब हुआ एक महीने का नवजात मौजीपुर गांव से पुलिस ने बरामद किया
Fatwah, Patna | Feb 14, 2026 बीते 16 जनवरी को अपने पालने से गायब हुआ एक महीने की नवजात शिशु को फतुहा पुलिस ने एक माह बाद बरामद कर लिया है। पुलिस ने शिशु को आरोपी राजेश कुमार के मौजीपुर स्थित घर से बरामद किया है। बरामद शिशु को पुलिस ने उसकी मां को थाने पर बुलाकर सौंप दिया है। पुलिस ने मौजीपुर में बच्चा होने की सूचना पर नदी थाना के सहयोग से छापेमारी कर बरामद कर लिया, आरोपी फरार हो गया है।