फतुहा: सोनारू मोड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Fatwah, Patna | Feb 14, 2026 सोनारू मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नालंदा जिले के अशरफपुर गांव निवासी जयनंदन ठाकुर के रूप में हुई है। आसपास के लोग जीवित समझकर फतुहा सीएचसी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए हैं। रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।