कोंडागांव: लंजोड़ा में बालक और कन्या छात्रावास भवन का भूमिपूजन, विधायक नीलकंठ टेकाम रहे मुख्य अतिथि
आदिवासी विकास विभाग द्वारा लंजोड़ा (विकासखंड फरसगांव) में प्री-मैट्रिक बालक/कन्या छात्रावास परिसर में कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन मंगलवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। जिसमे दोनो भवन लगभग 19.39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस निर्माण कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीलकण्ठ टेकाम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में किया गया।