जमुई: बरियारपुर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने सीएनजी ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो सवार एक युवक की हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Jul 8, 2026 बरियारपुर के पास बुधवार की शाम 4:00 बजे तेज रफ्तार बाइक सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक के पैर में गहरा जख्म होने और फ्रैक्चर होने की वजह से हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया गया।