सिरसागंज: हाईवे स्थित गुराऊ टोल प्लाजा के समीप कैंटीन संचालक के साथ हुई मारपीट, पीड़ित ने थाने में दी मामले की तहरीर
सिरसागंज क्षेत्र में हाईवे स्थित गुराऊ टोल प्लाजा के पास कैंटीन संचालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार गुराऊ निवासी विपिन कुमार की कैंटीन पर एक बस रुकी और यात्री कैंटीन से खाने पीने का सामान लेने लगे,जब विपिन ने सामान के पैसे मांगे तो बस में सवार दबंगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और कैंटीन संचालक को घायल कर दिया।