गोवर्धन: गोवर्धन में गोचर की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई साधु की कुटिया ध्वस्त, कई बीघा जमीन हुई मुक्त
गोवर्धन में आज प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। जिला प्रशासन ने गोचर की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को मुक्त कराने के लिए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीएम सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गिर्राज जी की बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित आन्यौर बाईपास पर बनी एक साधु की कुटिया को जमींदोज कर दिया।हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान एक भावुक कर देने वाला पल भी आया।