जमुई: ढीबा गांव में पुलिस ने घायल युवक को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया, 500 मीटर पैदल चलकर दी मदद, एसपी ने की सराहना
Jamui, Jamui | Dec 17, 2025 जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के ढीबा गांव में मंगलवार देर रात 11 बजे 112 पुलिस टीम ने मानवता की मिसाल पेश की। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक युवक को पुलिसकर्मियों ने कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। वही पुरे मामले को लेकर एसपी विश्वजीत दयाल ने भी उक्त पुलिस कर्मी की सराहना की है।