हज़ारीबाग: मानसून की पहली बारिश के साथ हज़ारीबाग़ नगर निगम क्षेत्र के विष्णुपुरी में जलज़माव
हजारीबाग में मानसून की पहली बारिश के साथ ही जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है । जिस वजह से लोग हलकान दिख रहे है । सड़क में जमे पानी के कारण स्थानीय लोगो के साथ साथ स्कूली बच्चे भी परेशान दिखे । हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 और 24 का विष्णुपुरी है जहां पर 1 घंटे की बारिश ने सड़क पर जल जमाव कर दिया है ।