Follow...कैथून क्षेत्र में भैंस चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद
पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस थाना कैथून ने ऑपरेशन किमिनल डस्टिंग के तहत प्रकरण संख्या 210/2026 धारा 303(2) बीएनएस में तत्परता एवं तकनीकी आधार पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त 1 फरदीन पुत्र शोकत अली जाति मेव मुसलमान उम्र 22 साल निवासी लाडपुरा थाना कैथून जिला कोटा ग्रामीण 2 सददाम हुसैन पुत्र अब्दुल सलाम जाति मेव मुसलमान उम्र 33 साल निवासी लाडपुरा थाना कैथून जिला कोटा ग्रामीण 3 शाहरूख अली पुत्र अब्दुल वहीद जाति मेव मुसलमान उम्र 27 साल निवासी लाडपुरा थाना कैथून जिला कोटा ग्रामीण 4 फारूख पुत्र अब्दुल सलीम जाति मेव मुसलमान उम्र 27 साल निवासी लाडपुरा थाना कैथून जिला कोटा ग्रामीण को मय संदिग्ध वाहन मोटरसाइकिल पैशन प्रो RJ17 SS 9974 के साथ गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।
Sangod, Kota | Jun 6, 2026