सागर नगर: मकरोनिया रेलवे स्टेशन के पास चाकू घोंपकर किशोर की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार।
मकरोनिया रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर शाम को चाकू घोंपकर 15 वर्षीय किशोर की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मौके से चाकू भी बरामद किया है। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कटरा निवासी हर्ष पाठक दमोह जिले के पथरिया अपने नानी के यहाँ से ट्रैन से आ रहा था।