सागर नगर: 5 अप्रैल को सागर रेलवे स्टेशन से लापता हुई युवती के मामले में रेप की बात आई सामने, आरोपी गिरफ्तार
सागर रेलवे स्टेशन से गायब हुई युवती के मामले में जीआरपी पुलिस ने बताया कि 5 अप्रैल को विदिशा जिले की युवती अपने माता-पिता के साथ सागर से विदिशा जाने के लिए स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान युवती के मित्र ने नौकरी का झांसा देकर उसे दूसरी जगह ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।