सागर नगर: नाहरमऊ गांव में पूजा करते समय पुजारी पर दबंगों ने फेक पत्थर की मारपीट, पुजारी के परिवार ने एसपी से मदद गुहार लगाई
सागर जिले के नाहरमऊ गांव में बीते रविवार को हनुमान मंदिर में पूजा कर रहे पुजारी हरिनारायण तिवारी के ऊपर गांव के दबंगों ने हमला कर दिया। पुजारी के ऊपर पत्थर फेके जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। उनके परिवार के सदस्यों से भी मारपीट की, उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुजारी परिवार ने गुरुवार को सागर एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।