Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
image
image
image
image
image

किलाड़ में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगी भव्य परेड सुरेंद्र ठाकुर पांगी, 6 अगस्त 2026 जनजातीय उपमंडल पांगी के मुख्यालय किलाड़ में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय किलाड़ के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 15 अगस्त का मुख्य समारोह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ के परिसर में आयोजित किया जाएगा। एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से आवश्यक तैयारियां पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों और महिला मंडलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं पुलिस बल, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक एवं भव्य परेड भी आयोजित की जाएगी, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगी। एसडीएम अमनदीप सिंह ने अधिकारियों को समारोह स्थल पर सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में खंड विकास अधिकारी आस्था पवार, आरओ आईटीडीपी रोहित प्रधान, प्रधानाचार्य राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ देवी सिंह, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता मुकेश कुमार, उद्यान एवं बागवानी विभाग के एसएमएस डॉ. रामल अगारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। #PangiLiveNews #Pangi #Kilad #IndependenceDay2026 #15August #AzadiKaAmrit #Chamba #HimachalPradesh #CulturalProgram #NCC #NSS #PoliceParade #TribalArea

Chamba, Chamba | Aug 6, 2026

MORE NEWS

हिमाचल में राजनीतिक घमासान! सुधीर शर्मा की कथित टिप्पणी पर धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन  #HimachalNews #HPBOSE #DrRajeshSharma #PressConference #LIVE #HimachalPradesh #EducationNews #BoardExam #EkNazarHimachalNews

हिमाचल में राजनीतिक घमासान! सुधीर शर्मा की कथित टिप्पणी पर धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन #HimachalNews #HPBOSE #DrRajeshSharma #PressConference #LIVE #HimachalPradesh #EducationNews #BoardExam #EkNazarHimachalNews

Chamba, Chamba | Aug 6, 2026

CM सुक्खू पर डॉ. जनक राज के बयान पर कांग्रेस का पलटवार! सुनिए देवेंद्र जग्गी और मीडिया सलाहकार ने क्या कहा #CMSukhu #DrJanakRaj #DevendraJaggi #Congress #BJP #HimachalPolitics #Dharamshala #HimachalNews #BreakingNews #EkNazarHimachalNews

CM सुक्खू पर डॉ. जनक राज के बयान पर कांग्रेस का पलटवार! सुनिए देवेंद्र जग्गी और मीडिया सलाहकार ने क्या कहा #CMSukhu #DrJanakRaj #DevendraJaggi #Congress #BJP #HimachalPolitics #Dharamshala #HimachalNews #BreakingNews #EkNazarHimachalNews

Chamba, Chamba | Aug 6, 2026

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा ने बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा पर दर्ज एफआईआर के मामले को लेकर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
पूरी प्रेस वार्ता और प्रमुख बयान देखिए।
#Dharamshala #DrRajeshSharma #SudhirSharma #FIR #HPBOSE #HimachalNews #BJP #Congress #EkNazarHimachalNews

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा ने बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा पर दर्ज एफआईआर के मामले को लेकर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पूरी प्रेस वार्ता और प्रमुख बयान देखिए। #Dharamshala #DrRajeshSharma #SudhirSharma #FIR #HPBOSE #HimachalNews #BJP #Congress #EkNazarHimachalNews

Chamba, Chamba | Aug 6, 2026

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल  ने किया निरीक्षण । Ajay Himachal News  #ChambaNews #chamba

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने किया निरीक्षण । Ajay Himachal News #ChambaNews #chamba

Chamba, Chamba | Aug 6, 2026

ड्राइवर के बेटे का मुख्यमंत्री बनना परिवारवादी नेताओं को रास नहीं आ रहा: सुरजीत शर्मा भरमौरी
मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष का सुधीर शर्मा पर पलटवार, भाजपा पर साधा निशाना

सुरेंद्र ठाकुर 
चम्बा, 6 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की टिप्पणी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार और ड्राइवर के बेटे का संघर्ष के बल पर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना परिवारवादी राजनीति करने वालों को स्वीकार नहीं हो रहा है।
भरमौरी ने आरोप लगाया कि पहले चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई और अब मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जागरूक जनता इस प्रकार की राजनीति को पसंद नहीं करती और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री के हालिया दो दिवसीय चम्बा दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस दौरान जिले को सैकड़ों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। साथ ही पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चम्बा में भविष्य में AIIMS जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है।
सुरजीत शर्मा ने कहा कि मिंजर शोभायात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा आम लोगों, बुजुर्गों और बच्चों से आत्मीय मुलाकात तथा एक सामान्य दुकान पर बाल कटवाना उनकी सादगी और आमजन से जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार आम जनता को पसंद आया है।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा विधायकों डॉ. जनक राज, डॉ. हंस राज और डी.एस. ठाकुर के मिंजर शोभायात्रा में शामिल न होने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि यह शोभायात्रा किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का इसमें शामिल न होना उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है।
#Chamba #HimachalPradesh #Congress #BJP #SukhvinderSinghSukhu #SudhirSharma #SurjeetSharma #HimachalPolitics #PoliticalNews #MinjarMela #ChambaNews #PangiLiveNews #BreakingNews #LatestNews #HimachalNews

ड्राइवर के बेटे का मुख्यमंत्री बनना परिवारवादी नेताओं को रास नहीं आ रहा: सुरजीत शर्मा भरमौरी मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष का सुधीर शर्मा पर पलटवार, भाजपा पर साधा निशाना सुरेंद्र ठाकुर चम्बा, 6 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की टिप्पणी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार और ड्राइवर के बेटे का संघर्ष के बल पर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना परिवारवादी राजनीति करने वालों को स्वीकार नहीं हो रहा है। भरमौरी ने आरोप लगाया कि पहले चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई और अब मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जागरूक जनता इस प्रकार की राजनीति को पसंद नहीं करती और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के हालिया दो दिवसीय चम्बा दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस दौरान जिले को सैकड़ों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। साथ ही पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चम्बा में भविष्य में AIIMS जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। सुरजीत शर्मा ने कहा कि मिंजर शोभायात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा आम लोगों, बुजुर्गों और बच्चों से आत्मीय मुलाकात तथा एक सामान्य दुकान पर बाल कटवाना उनकी सादगी और आमजन से जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार आम जनता को पसंद आया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा विधायकों डॉ. जनक राज, डॉ. हंस राज और डी.एस. ठाकुर के मिंजर शोभायात्रा में शामिल न होने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि यह शोभायात्रा किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का इसमें शामिल न होना उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है। #Chamba #HimachalPradesh #Congress #BJP #SukhvinderSinghSukhu #SudhirSharma #SurjeetSharma #HimachalPolitics #PoliticalNews #MinjarMela #ChambaNews #PangiLiveNews #BreakingNews #LatestNews #HimachalNews

Chamba, Chamba | Aug 6, 2026

किलाड़ में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगी भव्य परेड सुरेंद्र ठाकुर पांगी, 6 अगस्त 2026 जनजातीय उपमंडल पांगी के मुख्यालय किलाड़ में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय किलाड़ के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 15 अगस्त का मुख्य समारोह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ के परिसर में आयोजित किया जाएगा। एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से आवश्यक तैयारियां पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों और महिला मंडलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं पुलिस बल, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक एवं भव्य परेड भी आयोजित की जाएगी, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगी। एसडीएम अमनदीप सिंह ने अधिकारियों को समारोह स्थल पर सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में खंड विकास अधिकारी आस्था पवार, आरओ आईटीडीपी रोहित प्रधान, प्रधानाचार्य राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ देवी सिंह, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता मुकेश कुमार, उद्यान एवं बागवानी विभाग के एसएमएस डॉ. रामल अगारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। #PangiLiveNews #Pangi #Kilad #IndependenceDay2026 #15August #AzadiKaAmrit #Chamba #HimachalPradesh #CulturalProgram #NCC #NSS #PoliceParade #TribalArea - Chamba News