चोरी खुलासा
Vo -
सोनकच्छ में महज 20 सेकंड में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस ड्राइवर पर कंपनी ने भरोसा किया था, वही पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की रकम में से एक लाख रुपये, बैग और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर लिए हैं, जबकि मुख्य आरोपी ड्राइवर अभी फरार है।
घटना 5 जून की है, जब एल.आर.के. इंटरप्राइजेज का सेल्समैन रविशंकर पटेल कंपनी के ड्राइवर रोहित राजपूत के साथ सागर और विदिशा क्षेत्र से कलेक्शन लेकर इंदौर लौट रहा था। सोनकच्छ के एक ढाबे पर चाय-नाश्ते के लिए रुकने के दौरान कार से 2 लाख 7 हजार 650 रुपये से भरा बैग चोरी हो गया था।
मामले की जांच के लिए पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सोनकच्छ से लेकर देवास और इंदौर तक करीब 60 किलोमीटर के मार्ग का विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी कोई सामान्य वारदात नहीं थी, बल्कि पहले से बनाई गई साजिश थी। फिलहाल पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।