चास: झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बोकारो उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Chas, Bokaro | Nov 4, 2025 झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजदेव माहथा के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त की अनुपस्थिति में ज्ञापन सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक पियूष को सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) पर आंदोलनकारियों को सम्मान देने की मांग की।