बवानी खेड़ा: मंढाना गांव पहुंचे हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, ग्रामीणों ने किया स्वागत
बवानीखेड़ा विधानसभा के मंढाना गांव पहुंचे हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत। उन्होंने कहा कि गांव के जोहड़ को अमृत सरोवर योजना में शामिल किया जाएगा, धनाना- मंढाना सड़क बनाई जाएगी और चबूतरे पर शेड बनाने के निर्देश भी दिए, इसके साथ ही उन्होंने शमशान घाट में पीने के पानी, चारदीवारी तथा शेड बनाने की घोषणा की। डिप्टी सीएम ने बिजली निगम के अधिकारियों को गांव की बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड द्वारा गांव की तीन सड़कें बनाने की घोषणा की।