स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल तथा भोजपुर विधायक श्री पटवा ने औबेदुल्लागंज में सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षण
------
------
स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल तथा भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा द्वारा शुक्रवार को औबेदुल्लागंज में शासकीय सांदीपनि स्कूल का भ्रमण किया गया। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं, प्रयोगशाला आदि का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अध्यापन कार्य की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें। इस दौरान कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा भी साथ रहे।
#JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #Raisen
Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Department of School Education, Madhya Pradesh