एत्मादपुर: बरहन रोड स्थित ममता देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास खनन के डंपर की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत
Etmadpur, Agra | Dec 13, 2025 थाना एत्मादपुर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। बरहन रोड पर ममता देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास मिट्टी से भरे डंपर ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 1 दिन पहले भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से छात्र की जान गई थी। मुकदमे दर्ज होने के बावजूद खनन माफिया बेखौफ हैं, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।