टंडवा: मिश्रौल साप्ताहिक बाजार में होली को लेकर भारी भीड़, सड़क पर लगा लंबा जाम
Tandwa, Chatra | Mar 1, 2026 टंडवा के मिश्रौल सप्ताहिक बाजार मे रविवार को होली को लेकर भीड़ देखी गई। सप्ताहिक बाजार मे बकरे की खरीददारी को लेकर सुबह के 8 बजे से बाजार पहुंचने लगे। होली को लेकर भारी संख्या मे लोगो के पहुंचने के कारण सड़क मे भारी जाम देखा गया। जिसके कारण सड़क में दोपहर 12:00 बजे तक लंबी जाम लगी रही जिसके कारण सड़क में आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी हुआ।