इटावा: समथर के पास दो बाइको की टक्कर में दो बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल में डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है
Etawah, Etawah | Jul 21, 2024 थाना ऊसराहार इलाके के समथर में दो बाइको की टक्कर में दो युवक घायल हो गए, घटना में बताया गया कि समथर के रहने वाले यूनुस और अलीपुरा के रहने वाले धर्मेंद्र दोनो बाइक द्वारा ऊसराहार में काम करने जा रहे थे। तभी समथर में दो बाइको की टक्कर हो जाने से दोनो युवक घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है।