चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नई पुलिया के समीप श्री खरदेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।