निघासन: निघासन कोतवाली पुलिस ने सहते पुरवा मोड़ के पास से दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर तीन बाइक की बरामद
निघासन कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। निघासन कोतवाली पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान सहते पुरवा मोड़ के पास दो बाइक चोरों साजिद पुत्र याकूब छोटू उर्फ अली हुसैन पुत्र लियाकत को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की कुल तीन बाइक बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।