ब्यौहारी: योगेंद्र 497 अंक लाकर प्रदेश में तीसरे स्थान पर, पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड
शहडोल जिले के ब्यौहारी निवासी योगेंद्र सिंह परमार ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। शासकीय स्कूल के छात्र योगेंद्र के पिता निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और लगन ने यह बड़ी सफलता दिलाई। यह जानकारी शिक्षा विभाग ने बुधवार दोपहर 2 बजे दी ।