मोतिहारी: पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले में 91 चिन्हित किए गए स्थान पर जांच चौकी(नाका)बनाकर की जा रही है सघन तलाशी:एसपी
पू०च०मोतिहारी जिला में कुल 91 चिन्हित किए गए स्थान पर जांच चौकी (नाका)बनाई गई है इसके अतिरिक्त जिला के सीमावर्ती इलाकों में कुल 14 जगह पर जांच चौकी खोली गई है और सभी जगह सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।शिकायतों के शीघ्र निष्पादन एवं विधिसम्मत कार्रवाई के लिए जिला में 39 फ्लाइंग स्क्वैड, 39 स्टैटिक सर्विलांस टीम तथा 07 क्विक रिस्पांस टीम सक्रिय है।