देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने खेतों पर लगे ट्यूबवेल से सामान चोरी करने वाले एक शातिर चोर को भनेड़ा खास से किया गिरफ्तार
थाना देवबंद पुलिस टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों से खेतों पर लगे ट्यूबवेल से सामान चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शमशाद उर्फ प्रधान पुत्र इस्लाम रांघड़ निवासी भनेड़ा खास थाना देवबन्द के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया