देवबंद: देवबंद के एक प्राइवेट अस्पताल पर बच्चे का गलत ऑपरेशन करने का आरोप, भीम आर्मी ने प्रेसवार्ता कर दी चेतावनी
देवबंद के एक निजी अस्पताल में हर्निया की जगह हाइड्रोसील का ऑपरेशन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर विरोध जताया था। और स्टाफ पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। बुधवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने प्रेसवार्ता कर पुलिस प्रशासन को चेताया है कि अगर अस्पताल स्टाफ पर कार्यवाही नही की गई तो भीम आर्मी आंदोलन को बाध्य होगी।