देवबंद: लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे माजिद अली ने देवबंद में की प्रेस वार्ता,बीजेपी सरकार और इमरान मसूद पर साधा निशाना
देवबंद के सांपला रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी माजिद अली ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के बयान का समर्थन करते हुए सवाल किया कि जब कावड़ यात्रा समेत अन्य धार्मिक आयोजन सडक़ों पर हो सकते है तो फिर नमाज पर सरकार को आपत्ति क्यों है।उन्होंने जनपद सहारनपुर से नवनिर्वाचित सांसद इमरान मसूद पर भी हमला बोला है।