खरौंधी: खरौंधी कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग का कहर, 100 से अधिक छात्राएं बीमार, ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती,आक्रोश
खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को फूड प्वाइजनिंग और भीषण गर्मी के बीच गर्म व संभावित दूषित पानी पीने से 100 से अधिक छात्राएं बीमार हो गईं। सभी को तत्काल भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल में 20 से अधिक छात्राओं की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि नैना और काजल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।