बिहार: शहजादपुर गांव से 5 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Feb 17, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव से 5 लीटर देसी शराब के साथ मिथिलेश पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दीपनगर थाना अध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शाहजदपुर गांव में छापेमारी की गई थी। मिथिलेश पासवान के घर के बगल के खेत से 5 लीटर देसी शराब को बरामद करते हुए शराब धंधेबाज मिथिलेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया।