बिहार: मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान शिवपुरी मोहल्ला के तालाब में डूबने से एक छात्र की हुई मौत।
Bihar, Nalanda | Feb 16, 2024 लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला के तालाब में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान एक छात्र की हुई मौत। मृतक के दोस्त ने बताया कि हम लोग अपने कोचिंग में मां सरस्वती की प्रतिमा बैठाए थे,और आज उनका विसर्जन होना था, जिसको लेकर शिवपुरी मोहल्ला के तालाब में विसर्जन करने के लिए गए थे। अचानक विवेक कुमार का पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया ।