बिहार: श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में रसोईया संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिया गया धरना
Bihar, Nalanda | Feb 16, 2024 अपनी मांगों को लेकर रसोइया संध द्वारा बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में शुक्रवार को एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना में मध्य विद्यालय में खाना बनाने वाली जिले के सभी रसोइया शामिल हुई। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष ने बताया कि हम लोग 2004 से मध्य विद्यालय में खाना बनाने का काम कर रहे हैं, मगर सरकार द्वारा अभी तक हम लोग को मात्र 1650 रुपए ही दे रही है।