बिहार: सिविल सर्जन कार्यालय के पास अपनी मांगों को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा किया गया प्रदर्शन
Bihar, Nalanda | Feb 16, 2024 बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के वैनर तले शुक्रवार को बिहारशरीफ के सिविल सर्जन कार्यालय के पास कर्मचारियों ने प्रदर्शन किये। इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष जयवर्धन कुमार ने बताया कि हमलोगों की मांग है, पुराना पेंशन को लागू किया जाये और अनुबंध पर बहाल कर्मियों को नियमित किया जाए इन्हीं मांगों को लेकर आज हम लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।