रामसनेही घाट: बुढ़वा बाबा मंदिर तासीपुर के पास नदी में डूबे युवक का शव बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बुढ़वा बाबा मंदिर तासीपुर के पास शुक्रवार को नदी में डूबे युवक का शव आज शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे बरामद हुआ। शुक्रवार को युवक नदी में डूबा था। काफी ज्यादा खोजबीन की गई थी लेकिन पता नहीं चला था।युवक की पहचान सुशील कुमार पुत्र रामचंद्र निषाद टिकुरी मरखापुर दरियाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।परिजनों में कोहराम मच गया है।