ऊन: शामली के सींगरा में मेरठ-करनाल हाईवे के किनारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा व महंगाई पर किया प्रदर्शन
Un, Shamli | May 15, 2026 शुक्रवार की शाम 5 बजे कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा ने बताया कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर झिंझाना क्षेत्र के सींगरा में मेरठ—करनाल हाईवे के किनारे नीट परीक्षा पेपर लीक और पैट्रोल—डीजल के दामों के रूप में बढ़ी महंगाई पर आक्रोश व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग की गई।