कुशेश्वर स्थान पूर्बी: टॉप-10 वांछित अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के शंकरपुर भुसकुरुआ गांव में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर टॉप-10 वांछित अपराधी राकेश कुमार यादव (37) को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए। कार्रवाई एसडीपीओ बिरौल प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में तिलकेश्वर व कुशेश्वरस्थान थाने की संयुक्त टीम