कानपुर: हृदयरोगसंस्थान में महिला के साथ हुई टप्पेबाजी के बाद सुरक्षाव्यवस्था बढ़ाई गई, डायरेक्टर ने दी जानकारी
बीते दिनों हृदय रोग संस्थान में अपना इलाज कराने आई महिला के साथ टप्पेबाजी हो गई थी। अस्पताल के अंदर से मरीज के जेवर उतरवाकर टप्पेबाज ले गया था। सोमवार 11:30 हृदय रोग संस्थान के डायरेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि, पूरे अस्पताल परिसर में एक्स आर्मी मैन की तैनाती कराई गई है। अस्पताल में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर ये लोग नजर रखेंगे।