कानपुर: पनकी में छात्र ने साथी छात्रा को तेजाब डालने की धमकी दी, कहा- मेरा प्यार मान जाओ वरना तेजाब से नहला दूंगा
पनकी थाना क्षेत्र में रहने वाली इंटर की छात्रा को उसके साथी छात्र ने धमकी दी। डीसीपी पश्चिम ने सोमवार को 11:00 बजे बताया कि,जब छात्रा के पिता ने पनकी थाने में तहरीर दी तब प्रकरण सामने आया है कि, पिता के मुताबिक छात्रा ने बताया की छात्र ने उससे कहा मेरा प्यार मान जाओ वरना तेजाब से नहला दूंगा इस डर से वह स्कूल नहीं जा रही थी। एग्जाम आने पर घर में आपबीती बताइ।