कानपुर: जिले के चर्चित ज्योति हत्याकांड मामले में मनीषा मखीजा बरी, हाईकोर्ट ने पति समेत 5 आरोपियों की सजा रखी बरकरार
हाई प्रोफाइल चर्चित ज्योति हत्याकांड में हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी पियूष श्याम दसानी की प्रेमिका मनीषा मखीजा को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया। पीयूष समेत अन्य पांचो आरोपियों की सजा बरकरार रखी है। जबकि मनीष मखीजा की अपील स्वीकार कर ली गई।ज्योति के पिता ने सोमवार 7:00 बजे कहा कि मनीषा मखीजा को रिहा करने वाले आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे।