कानपुर: जिले में सर्राफा कारोबारी का डेढ़ करोड़ रुपए का सोना लेकर भागने वाले कारीगर को पकड़ने पुलिस की टीम पहुंची पश्चिम बंगाल
कानपुर में डेढ़ करोड़ का सोना लेकर भागने वाले कारीगर मानस हेत ने सर्राफा कारोबारी गौरव पाल की मां को नींद की दवा खिलाकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपी को तलाशने के लिए सराफा कारोबारी के साथ फीलखाना पुलिस की एक टीम सोमवार सुबह 5:00 बजे पश्चिम बंगाल पहुंची। रविवार को भी पुलिस ने आरोपी के यहां छापेमारी की थी।