इंदौर: सेंट्रल जेल में ईद पर्व के मद्देनजर बंदियों से परिजनों को मिलाकर के लिए की गई विशेष व्यवस्था, जेल में बने कई पकवान
Indore, Indore | Apr 11, 2024 इंदौर की सेंट्रल जेल में आज ईद पर्व के मद्देनजर विशेष व्यवस्थाएं बंदियों से उनके परिजनों की मुलाकात के लिए को गई थी, जिसका फायदा न सिर्फ मुस्लिम बंदियों को मिला, बल्कि हिंदू बंदियों ने भी इस व्यवस्था का लाभ लिया, वहीं ईद पर्व के मद्देनजर जेल प्रबंधन के द्वारा भोजन में भी कई अलग व्यवस्थाएं की गई थी, जिसमें कई अलग पकवान बंदियों को आज विशेष रूप से परोसे गए।