इंदौर: मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से गायब हुए बच्चे को 2 दिन बाद एक दंपति ने किया जीआरपी पुलिस के हवाले, माता पिता पहुंचे इंदौर
Indore, Indore | Apr 11, 2024 वैष्णव देवी के दर्शन कर झांसी लौट रहे परिवार का दो माह का बच्चा मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से गायब होने का मामला सामने आया है, जिसे दो दिनों बाद इंदौर में एक दंपत्ति द्वारा जीआरपी पुलिस को सौंपा गया। जिसे विजय नगर स्थित संजीवनी बाल गृह में रखा गया है, जिसके माता पिता भी अब इंदौर पहुंचे है, वही इस मामले में ग्वालियर व इंदौर जीआरपी पुलिस जांच में जुटी हुई है।