इंदौर: सदर बाजार स्थित ईदगाह पर रोजेदारों ने अदा की ईद की नमाज़, शहर काजी ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश
Indore, Indore | Apr 11, 2024 इंदौर में मुख्य नमाज़ सदर बाजार ईदगाह पर शहरकाजी डॉ. इशरत अली की मौजूदगी में अदा की गई। शहर काजी को पारंपरिक जुलूस के रूप में राजमोहल्ला स्थित उनके घर से बग्गी पर लाया गया। शहर काजी ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और जल संरक्षण करने पर जोर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन शामिल हुए और एक दूसरे को मुबारकबाद दी।