इंदौर: लसूडिया थाना क्षेत्र की पेनिकल ड्रीम्स टाउनशिप की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली छात्रा की लाश, पुलिस ने जांच की शुरू
Indore, Indore | Apr 11, 2024 इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के पिनेकल ड्रीम्स टाउनशिप की निर्माणाधीन बिल्डिंग की 16वें माले से गिरकर 22 साल की छात्रा कि मौत हो गई। इस मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका मुस्कान अग्रवाल मूलत बड़वानी कि रहने वाली थी। वह इंदौर में प्रेस्टीज कॉलेज से बीबीए की थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी