इंदौर: तुकोगंज क्षेत्र निवासी महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का प्रकरण
Indore, Indore | Apr 11, 2024 तुकोगंज क्षेत्र निवासी महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अमान उसके भाई का दोस्त है और उसी के माध्यम से उसकी भी दोस्ती आरोपी से हुई थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं और जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही, तब आरोपी ने पीड़िता से धर्म परिवर्तन के बाद ही शादी करने की शर्त रखी।