इंदौर: संयोगितागंज थाना क्षेत्र के जावरा कंपाउंड में एक स्पा सेंटर में लगी आग, कुछ दिन पहले इसी सेंटर में पकड़ा था सेक्स रैकेट
Indore, Indore | Apr 11, 2024 इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के जावरा कंपाउंड स्थित एक स्पा सेंटर में आग लगने का मामला सामने आया है। वही बताया जा रहा है कि यह वही स्पा सेंटर है जिसमें कुछ दिन पहले पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा था। वहीं फिलहाल पुलिस ने आगजनी के इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वही पुलिस स्पा सेंटर में साक्ष मिटाने जैसे बिंदु पर भी जांच कर रही है।